Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:रिटायर्ड प्रोफेसर के खाते से 17 लाख उड़ाने वाला सीएसपी संचालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

BIHAR NEWS:रिटायर्ड प्रोफेसर के खाते से 17 लाख उड़ाने वाला सीएसपी संचालक गिरफ्तार

बिहारशरीफ। हरनौत थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सीएसपी संचालक कल्याण बिगहा के आमर गांव निवासी जय प्रकाश कुमार है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पिछले 25 अगस्त को हरनौत थाना क्षेत्र के महथबर निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर राजमणि सिंह के पेंशन के खाते से करीब 17 लाख रुपये की निकासी कर ली गई थी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि सीएसपी संचालक वृद्ध को अपने झांसे में लेकर लगातार रुपये की निकासी कर रहा था। रिटायर्ड प्रोफेसर की उम्र करीब 87 वर्ष है। प्रोफेसर अपनी पुत्री के घर रहा करते थे। पुत्री के घर के पास ही सीएसपी संचालक का घर था और घर की दाई की पुत्री की मदद से रात्रि में बुजुर्ग को अपने घर बुलाकर नशीली पदार्थ खिलाकर रुपए की निकासी किया करता था। उस उक्त निकासी का खुलासा तब हुआ जब वृद्ध का नाती मुकेश कुमार खाता को अपडेट कराने बैंक गया तो खाते से 17 लाख की निकासी की गई थी। इसके बाद उन्होंने हरनौत थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया। इस पर वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान में सीएसपी संचालक को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से कई फर्जी कागजात और सामान बरामद किए गए हैं।