Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar Board sent up exam datesheet 2021 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 की सेंटअप परीक्षा 14 अक्टूबर से, यहां देखें पूरी डेटशीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

बड़ी खबर/Bihar Board sent up exam datesheet 2021 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 की सेंटअप परीक्षा 14 अक्टूबर से, यहां देखें पूरी डेटशीट

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट 2021 की सेंटअप परीक्षा (प्री बोर्ड) की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 14 से 21 अक्टूबर हर दिन दो पाली में ली जायेगी। पहली बार ऐसा होगा जब बिहार बोर्ड सेंटअप परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार कर रहा है। प्रश्न पत्र के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। जो छात्र सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल होंगे। 

सेंटअप परीक्षा में प्रश्न पत्र का पैटर्न पूरी तरह से वार्षिक परीक्षा की तरह रहेगा। इससे छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न की भी जानकारी मिल जायेगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.45 और दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक आयोजित की जायेगी। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की माने तो सेंटअप परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा भी बोर्ड द्वारा ली जायेगी। लेकिन इसकी तिथि बोर्ड द्वारा बाद में जारी की जायेगी। परीक्षा लेने के बाद मूल्यांकन और रिजल्ट स्कूल स्तर पर तैयार किया जायेगा। 

सोशल डिस्टेंसिंग में लेनी है परीक्षा : बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया है। कक्षा को सेनेटाइज किया जाना है। मास्क लगा कर ही छात्र को परीक्षा में शामिल होना है। 
bihar board 12th sent up exam datesheet

हो जाएं तैयार
- बोर्ड भेजेगा सेंटअप परीक्षा का प्रश्न पत्र, शेड्यूल जारी
- वार्षिक परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों के पैटर्न की जानकारी मिलेगी

सॉफ्ट और हार्ड कॉपी बोर्ड में होगी जमा
सभी स्कूलों को सेंटअप परीक्षा में उपस्थित और अनुपस्थित के साथ उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण की सूची बोर्ड को भेजनी है। यह सूची सॉफ्ट के साथ हार्ड कॉपी में भी भेजनी होगी। सूची में छात्र का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, संकाय और छात्र को आयें अंक की जानकारी देनी है।