Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Election 2020: जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी और समर्थक को गोलियों से भूना, भीड़ ने हत्यारे को पीटकर मार डाला,अब तक तीन की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 25, 2020

Bihar Election 2020: जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी और समर्थक को गोलियों से भूना, भीड़ ने हत्यारे को पीटकर मार डाला,अब तक तीन की मौत


  • जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के शिवहर से प्रत्याशी नारायण सिंह और उनके एक समर्थक की गोली मारकर हत्या
  • प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थकों ने एक हत्यारे को मौके पर ही दबोच लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी
  • शिवहर में हुए जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या मामले में अबतक तीन लोगों की मौत की पुष्टि
  • शिवहर
    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शनिवार को जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी (Janta Dal Rashtrawadi Party) के शिवहर से प्रत्याशी नारायण सिंह (Narayan Singh) और उनके एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त की है, जब प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकले हुए थे। वहीं प्रत्याशी के समर्थकों ने एक हत्यारे को मौके पर ही दबोच लिया, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


    शिवहर में हुए जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या मामले में अबतक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रत्याशी नारायण सिंह के साथ जख़्मी हुए दो व्यक्ति में से एक संतोष कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति अभय कुमार उर्फ़ आलोक का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि श्रीनारायण सिंह पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास जनसंपर्क में जुटे हुए थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। जबकि श्रीनारायण सिंह से गोली लगने से वो मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। वहीं उनके समर्थकों और भीड़ ने पीछा कर दो हमलवरों को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। जिससे जावेद नाम के हमलावर की मौत हो गई है। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
घायल शख्स ने बताया- 8 से 10 की संख्या में आए थे बदमाश
इस घटना में जख्मी हुए अभय कुमार उर्फ आलोक ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान करीब 8 से 10 की संख्या में बदमाश आए थे। भीड़ में गोली अचानक चली। हम लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर मुखिया जी (श्रीनारायण सिंह) को गोली लग गई। जिससे वो वहीं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े

टिकट ना मिलने पर राजद से दिया था इस्तीफा
श्रीनारायण राजद के जिला उपाध्यक्ष थे। इस बार उन्हें उम्मीद था कि शिवहर से राजद का उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। गुस्से में श्रीनारायण सिंह ने पार्टी छोड़ दी और जनता दल राष्ट्रवादी में शामिल हो गए।

श्रीनारायण पर दो दर्जन से अधिक केस दर्ज
श्रीनारायण सिंह पर दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। वो शिवहर के नया गांव के निवासी थे। वो नयागांव पंचायत के मुखिया और डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे।