आरजेडी के निष्कासित नेता
आरजेडी ने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 नेताओं की अगले 6 साल तक के लिए सदस्यता रद्द कर दी है. पार्टी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्री. अध्यक्ष के निर्देश पर जिन नेताओं को दल से निष्कासित किया गया है उनमें सहरसा के विधायक मो.जफर आलम, पूर्वी चंपारण के विधायक राजेश कुमार,मुजफ्फरपुर के विधायक सुरेन्द्र राय, गोपालगंज के मो. नेमतुल्ला, चंपारण के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण. विधायक अंबिका सिंह यादव,लोक सभा प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव, औरंगाबाद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र,प्रदेश उपाध्यक्षधर्मेन्द्र चंद्रवंशी,महासचिव गोपाल कृष्ण और चंदन यादव, नालंदा के कोषाध्यक्ष महेन्द्र यादव और नवादा के जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी की सदस्यता पार्टी ने 6 साल के लिए रद्द कर दिया है.
