संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल) : त्रिवेणीगंज थाने में तैनात दो जवान शुक्रवार को खट्टर चौक के समीप एनएच 327 ई पर बांस लदे ठेले की चपेट में आने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे सिपाही नीतीश कुमार व हवलदार अरविद कुमार सिंह जख्मी हो गए।
घायल जवानों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी वे अपनी मोटर साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे। बा•ार क्षेत्र के खट्टर चौक के समीप सड़क पार कर रहे बांस लदे ठेले की चपेट में आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। पुलिस गश्ती दल ने घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जवान खतरे से बाहर बताया है।