Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/हाइवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो जख्मी। supaul news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

सुपौल/हाइवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो जख्मी। supaul news

संवाद सूत्र, बलुआ बाजार (सुपौल) : ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग-57 पर मिरचैया नदी के समीप शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर को तेज गति से आ रहे हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर एनएच के नीचे कई फीट दूर गढ्डे में जा गिररा। टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में हाइवा चालक के भी जख्मी होने की सूचना है।

सूचना पर रात्रि गश्ती कर रहे ललितग्राम ओपी के एएसआइ दिलीप कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल चालकों को प्रतापगंज पीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाइवा चालक को सुरक्षित बताया जा रहा है। बहरहाल ओपी पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। देर रात करीब 12 बजे एक खाली ट्रैक्टर मिरचैया नदी के समीप एनएच 57 पर साइड में खड़ा था। सिमराही की ओर से तेज गति से आ रहा हाइवा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।