मरौना (एसं)। मरौना उत्तर पंचायत के कुशमौल वार्ड 6 में गुरुवार की रात घर मे सो रही दो बच्चियों को सांप ने डंस लिया। परिजनों ने दोनों बच्ची को पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई। जानकारी अनुसार महेंद्र सदा पश्चिमी कोसी तटबंध के किनारे घर बनाकर एक साल से रह रहा है। गुरुवार की रात खाना खाकर सभी लोग सो गए। महेंद्र सदा की पुत्री रंजू कुमारी (12) जीजा हीरालाल सदा, बहन कविता देवी और भांजी दुर्गा कुमारी (8) एक कमरे सो रही थी। आधी रात में अचानक सांप सो रही रंजू कुमारी और दुर्गा कुमारी को डंस लिया। इसके बाद दोनों बच्ची की नींद खुली। दोनों ने पास में सोई रही कविता देवी को जगाया। दोनों ने कविता देवी को सांप काटने की बात कही। कविता अपने पति हीरा लाल सदा और परिजनों को जगाया। परिजन एक छोटी सी काली सांप को घर में रखे कोठी के नीचे जाते देखा। इसके बाद परिजन आनन फानन में दोनों बच्चियों को पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के क्रम में महेंद्र सदा की पुत्री रंजू कुमारी की मौत हो गई। रंजू की मौत होते ही पीएचसी में चीख पुकार शुरू हो गई। कुछ देर के बाद दूसरी बच्ची दुर्गा की भी स्थिति बिगड़ता देख उसके पिता हीरालाल सदा इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी लेकर चले गए। मधेपुर पीएचसी में इलाज के क्रम में दुर्गा की भी मौत शुक्रवार की सुबह हो गई। दुर्गा कुमारी मधुबनी जिला के मधेपुर थाना क्षेत्र के मैहशाम गांव की रहने वाली थी। हीरालाल सदा पुत्री के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। महेंद्र सदा की पुत्री रंजू कुमारी को थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक ही परिवार में एक साथ दो बच्चियों को सांप काटने से हुई मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोसी बांध के किनारे महेंद्र सदा के बने घर के चारों तरफ जंगल और पानी जमा है। लोगों का कहना था कि महेन्द्र सदा को बसने के लिए जमीन होता तो इस जंगल में वह नहीं बसता। रंजू और दुर्गा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
Saturday, September 12, 2020
SUPAUL NEWS:सुपौल में सांप के डंसने से एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002