मधेपुरा। थाना क्षेत्र के बस स्टैंड बाबा विशुराउत अस्पताल के समीप बाइक चोरी कर भाग रहा चोर को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया। चोर के पास से मास्टर चाबी बरामद की गई है।
यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान एएसआई प्रदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विशुराउत अस्पताल के आगे घोषई पंचायत केलाबारी के निवासी मु. अख्तर ने अपने गाड़ी को लगाकर चिकित्सक से मिलने गया। इस दौरान डुप्लीकेट चाभी से चोर ने उसे गाड़ी को स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। परंतु ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम भागलपुर के सबौर जीरो माई निवासी मु. शमशाह शाह बताया। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायसिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, एसएसआइ आलोक कुमार अमल, उमेश कुमार यादव, कमांडो रवि कुमार, ग्रामीण पुलिस मृत्युजंय कुमार, आशुतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।