Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:उद्धव ठाकरे और संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में मुकदमा दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 12, 2020

BIHAR:उद्धव ठाकरे और संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरपुरः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज हो गया है। उन पर अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिप्पणी करने और उन्हें धमकी देने का आरोप लगा है।

सामाजिक कार्यकर्ता एम राजू नैयर ने उद्धव ठाकरे और शिवसेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एम राजू नैयर ने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत पर गलत टिप्पणी और गाली गलौज की गई। साथ ही उन्हें मुम्बई आने पर हत्या कर देने की धमकी भी दी गई।

वहीं शिकायतकर्ता ने कहा कि न्यायालय के बिना आदेश के कंगना के कार्यालय को तोड़ दिया गया।
इसी से आहत होकर उन्होंने सीजेएम कोर्ट में 269, 270,188, 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। बता दें कि कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।