Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/क्राइम:आंगन में सोई महिला को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या। supaul crime news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 26, 2020

सुपौल/क्राइम:आंगन में सोई महिला को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या। supaul crime news

सुपौल। थाना क्षेत्र अंर्तगत औरलाहा पंचायत के कर्णपट्टी गांव के वार्ड नंबर 14 में गुरुवार की रात्रि अपने आंगन में सोई एक महिला को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक रेणु देवी (40) के पति जागेश्वर मेहता ने बताया कि हम अपने दरवाजा पर सोए थे। इसी क्रम में आंगन में कुछ शोरगुल की आवाज सुनाई दी। जब आंगन के पश्चिम बरामदे पर सोई अपनी पत्नी को देखने गया तो उसके सिर से खून गिर रहा था। उसे टेम्पू से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार कि रात्रि करीब दो बजे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से सूचना मिली की एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।