Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 26, 2020

SUPAUL NEWS:महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ रात को सोने में एक व्यक्ति ने चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पकड़ लिया गया, लेकिन सुबह पंचायत से उसे बहाना बनाकर भगा दिया गया। घटना गुरुवार रात की है। इस सिलसिले में पीड़िता ने सदर थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि रात वह अपने घर में बच्चों के साथ सोयी हुई थी। घर में बल्ब जल रहा था। आधी रात को एकाएक बसबिट्टी, वार्ड नं.-1 मुसहरनिया टोला निवासी ललित यादव आया और मुंह में कपड़ा ठूंस चाकू दिखाते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसकी बेटी जग गई और हल्ला करने लगी, जिसके बाद ललित यादव भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे चारों तरफ से दबोच लिया। उसके हाथ से चाकू छीन लोगों ने उसे घर में बांध दिया। सुबह पंचायत हुई। पंचायत में बहाना बनाकर उसे भगा दिया गया। थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।