सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने के बाद रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अभी तक इस केस में रिया ने 25 नाम लिए हैं जिनमें से सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम भी सामने आया है। हालांकि इस केस की जांच एनसीबी द्वारा की जा रही है।
मुंबई से निकले करण
एक तरफ जहां स्टार्स का नाम आते ही लोगों में न्याय की मांग और तेज हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के स्टार्स मुंबई नगरी को टाटा बाय कहकर निकल रहे हैं।
हो सकती है करण से पूछताछ
आपको बता दें कि करण जौहर बीते दिन यानि मंगलवार को अपनी पूरी फेमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। गौरतलब है कि सुशांत केस में एनसीबी अब करण जौहर पर शिकंजा कसने की तैयारी में है दरअसल हाल ही में खबरें आ रही हैं एनसीबी करण जौहर से पूछताछ कर सकती है और उनकी टीम को समन भेज सकती है।
करण जौहर की ये तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया।
दो गुटों में बंटी इंडस्ट्री
ड्रग एंगल सामने आते ही और जया बच्चन के इंडस्ट्री को सपोर्ट करते ही बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया हैं एक तरफ जहां स्टार्स बॉलीवुड की छवि बिगाड़ने वाले को सुना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इन्हें बेनकाब करने को तैयार है।