सहरसा। आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर चले अभियान के तहत बख्तियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार की देर शाम छापेमारी कर करीब साढ़े पांच लीटर देसी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच नशेड़ी को सड़कों पर उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार किया गया है।
बख्तियारपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने जानकारी देते बताया कि एस ड्राइव के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें कानू टोला निवासी बबलू पासवान को साढ़े तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सिमरी गांव गांव में गोपाल चौधरी तथा गोविद चौधरी के घर से छापेमारी के दौरान दो लीटर देसी शराब बरामद किया गया। हालांकि दोनों जगह पर आरोपी भागने में सफल हो गया। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पांच नशेड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। नेहरू मुहल्ला से भरत कुमार स्वर्णकार, मधुवन गांव से पिटू यादव, भौरा गांव से सुशील प्रसाद यादव, बख्तियारपुर बस्ती मो शब्बीर तथा आजादनगर गंज से मो शोएब आलम को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सभी को रविवार को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया है।