महिषी । जलई ओपी पुलिस ने बुधवार की देर शाम जलई में लोडेड देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जलई ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह, एएसआई जनार्दन यादव पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती के क्रम में छापेमारी करने जलई के लिए जा रहे थे। जलई के निकट पहुंचते ही पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस बल ने भागते युवक का पीछाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा जांच किये जाने पर उसके पास से पुलिस को एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक घोंघेपुर पंचायत के शंकरथुआ निवासी युवक दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि युवक चोरी करने की नीयत से जलई गांव के किसी घर में घुसने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।