Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:वज्रपात की चपेट में आए दो सगे भाई, बड़े भाई की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 10, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:वज्रपात की चपेट में आए दो सगे भाई, बड़े भाई की मौत

सहरसा। सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत के अंधरी घाट के समीप गुरुवार दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गये, मगर बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अंधरी गांव के पूसो मुखिया का पुत्र पिकू मुखिया (27) और राजा मुखिया (23) गुरुवार दोपहर में घर से कुछ ही दूरी पर नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रहा था। उसी दौरान वज्रपात होने से दोनों भाई झुलसा गया। बड़े भाई पिकू की मौत हो गई। वहीं छोटा भाई भी बुरी तरह से झुलस गया। यह सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जुट गई और जख्मी दूसरे भाई को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

इधर, ओपी अध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया, मृतक के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था। वहीं पंचायत समिति सदस्य शबनम कुमारी, मुखिया मो. मंजर इमाम, जगधर यादव, पिकू यादव, अरविद यादव यादव व अन्य ने पीड़ित स्वजनों से मिलकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।