Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:RJD विधायक ने सुशांत सिंह के राजपूत होने पर खड़े किए सवाल, BJP का पलटवार बोली- जनता जूते से मारेगी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:RJD विधायक ने सुशांत सिंह के राजपूत होने पर खड़े किए सवाल, BJP का पलटवार बोली- जनता जूते से मारेगी

 

सहरसा. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मौत मामले में जहां देश की तीन सर्वोच्च जांच एजेंसी CBI, NCB और ED जांच कर रही है और पूरे मामले पर देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं वहीं बिहार में राजद विधायक (RJD MLA) ने सुशांत सिंह राजपूत पर विवादास्पद टिप्पणी की है. दरअसल सहरसा से राजद विधायक अरुण यादव पहुंचे तो थे सड़क का उद्घाटन करने लेकिन इस दौरान उनका विवादास्पद बयान सामने आया है. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत था ही नहीं. उन्होंने ये कहने के बाद कहा कि कोई बुरा मत मानियेगा क्योंकि राजपूत महाराणा प्रताप के वंशज हैं, जो कभी गले में रस्सी लगाकर नहीं मर सकते. महाराणा प्रताप राजपूत के साथ साथ यादवों के भी पुरखा थे.

राजद विधायक ने कहा कि सुशांत अगर राजपूत था तो मुकाबला करना चाहिये था ना की राजपूत को डोरी बांधकर मरना चाहिये था. इस दौरान विधायक ने इस घटना पर दुख भी जताया और कहा कि इस घटना की CBI जांच भी हो रही है जबकि हमारे नेता तेजश्वी यादव ने खुद विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी. इतना ही नही गया में बन रहे फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम से करने की बात कह चूके हैं.

सहरसा के राजद विधायक का इस तरह का बेतुका बयान उस वख्त आया है जब CBI इस केस की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से कर रही है. सुशांत राजपूत केस में ड्रग्स से जुड़ा मामला सामने आने के बाद NCB रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती सहित कई लोगों को जेल भेज चुकी है और अब भी जांच और पूछताछ का सिलसिला जारी है.
विज्ञापन

राजद विधायक के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. निखिल आनंद जो कि बीजेपी प्रवक्ता हैं ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जातिगत टिप्पणी बिल्कुल घटिया और शर्मनाक है. ये लोग ना घर के लोगों का सम्मान कर सकते है और ना बिहार के बेटे को. इस तरह के बयान को लेकर बिहार की जनता राजद के लोगों को सड़क पर जूते से पीटेगी.