Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:देवर को दिल दे बैठी गर्भवती भाभी, पंचायत ने मंदिर में करवाई शादी और फिर... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 17, 2020

BIHAR NEWS:देवर को दिल दे बैठी गर्भवती भाभी, पंचायत ने मंदिर में करवाई शादी और फिर...

बेतियाः कहते हैं प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। हर दिन अनेकों शादियां होती हैं लेकिन बिहार के बेतिया में प्यार करने वाले देवर-भाभी का प्यार परवान चढ़ गया। पंचायत की रजामंदी से दोनों का विवाह शिव मंदिर में हो गया। वहीं विवाह के बाद महिला ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

दरअसल, मामला बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरचुरवा गांव की है, जहां पर 4 वर्ष पहले हरिंदर पंडित के बड़े बेटे की शादी थाना क्षेत्र के बसाड़ा की लड़की पुनीता कुमारी से हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल आई। इसी बीच वह देवर को दिल दे बैठी। दोनों का प्रेम-प्रसंग गांव की पंचायत तक पहुंच गया।वहीं दोनों का प्यार देख पंचायत दोनों परिवारों की सहमति से राकेश कुमार पंडित की शादी उसकी भाभी पुनिता कुमारी से करवा दी।
शादी के बाद पुनिता कुमारी ने बताया कि हम दोनों के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इतना ही नहीं डेढ़ साल की बच्ची तथा गर्भ में पल रहा बच्चा भी राकेश कुमार का ही है।