पूर्णिया। एनएच 31 बायपास रोड़ स्थित नेवालाल चौक के पास गुरुवार की शाम एक पुल के नीचे पानी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम में शौच करने निकले लोगों ने पानी में झाड़ी के बीच शव देखकर मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन थाना के सीमा विवाद को लेकर घंटों शव को नहीं निकाला गया। मरंगा और मुफ्फसिल थाना की सीमा को लेकर घंटों दोनों थाना पुलिस के बीच वार्ता चलती रही। मृतक युवक का सिर बोरा से बंधा हुआ है और उसके छाती पर जख्म का निशान दिख रहा है और अर्धनग्न अवस्था में शव पानी में झाड़ी के बीच था। शव की पहचान नहीं हो पाई है। देर शाम तक सीमा विवाद चलता रहा। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते चलें कि दो दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित पुल के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला था। इस शव की भी पहचान नहीं हो पाई।
Friday, September 25, 2020
Home
क्राइम
पूर्णियां
बड़ी खबर/पूर्णियां:पानी में अज्ञात युवक की शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी। purnea news
बड़ी खबर/पूर्णियां:पानी में अज्ञात युवक की शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी। purnea news
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002