Kosi Live-कोशी लाइव MIvsKKR : मुंबई की UAE में पहली जीत, रोहित बने मैन ऑफ द मैच, टूटे 10 बड़े रिकॉर्ड, देखें पॉइंट टेबल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 24, 2020

MIvsKKR : मुंबई की UAE में पहली जीत, रोहित बने मैन ऑफ द मैच, टूटे 10 बड़े रिकॉर्ड, देखें पॉइंट टेबल

आईपीएल 2020 के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुई KKR का ये सीजन का पहला मुकाबला था। 

दुबई के मैदान पर कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि अंत में गलत साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहली पारी में 195 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।  .

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में जबरदस्त पारी खेली, रोहित ने 54 गेंद मे 3 चौके और 6 छक्के सहित 80 रन जड़े।  .

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के लगाए हुए 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।  .

वहीं सौरव तिवारी (21), हार्दिक पांड्या (18) कीरोन पोलार्ड (13*) रन की पारी खेली।

KKR की ओर से  शिवम मावी सबसे ज्यादा 2 विकेट लेने में सफल रहे 1-1 विकेट आंद्रे रसेल और सुनील नारायण को भी मिले। 

195 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नही रही KKR के दोनो ओपनर शुभमन गिल (7) और सुनील नारायण (9) 25 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 

हालांकि कप्तान दिनेश कार्तिक और नीतीश राणा ने 46 रन जोड़े लेकिन दोनो ही टीम के स्कोर को और आगे नही ले जा पाएं। इसके अलावा नियमित अंतर्गत में कोलकाता के विकेट गिरते रहे अंततः 20 ओवर के बाद 9 विकेट खोकर कोलकाता नाइट राइडर्स 146 रन ही बना पाई। 

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पहले 3 ओवर में शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके हालांकि आखरी ओवर में उन्होंने 27 रन लुटाएं, इसके अलावा जेम्स पेटिंसन, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर को भी 2-2 विकेट मिली। एक विकेट कीरोन पोलार्ड के खाते में गयी। 

रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए 80 रन की शानदार कप्तानी पारी खेली इसके लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। 

मैच में टूटे 10 रिकॉर्ड 

1. आईपीएल 2013 के बाद सीजन के पहले मुलाबले में पहली बार हारी हैं। 
2. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20वीं जीत दर्ज की।
3. किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में 20 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी। 
4. रोहित शर्मा 80 रन की पारी खेलकर KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (904) बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। रोहित ने डेविड वॉर्नर (829) को पीछे छोड़ा। 
5. रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में 200 छक्के पूरे किए। 
6. रोहित आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने। 
7. एम एस धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने। 
8. आईपीएल में जेपी डुमिनी, ड्वेन ब्रावो के बाद पैट कमिंस जसप्रीत बुमराह को एक ओवर में 4 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी है। 
9. मुंबई इंडियंस ने UAE के मैदान पर पहली जीत दर्ज की। 
10. UAE में लगातार 6 मैच हारने के बाद मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल की इकलौती टीम है। 

पॉइंट टेबल 

इस मुकाबले को जीत कर मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में आखरी पायदान से सीधे टॉप पर पहुँच गयी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे खराब नेट रन रेट की वजह से पॉइंट टेबल में सबसे नीचे आ गयी है।