मधेपुरा। जिले में बढ़ते अपराध, लूट और हत्या को लेकर जन अधिकार छात्र, युवा व महिला परिषद ने कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन पुलिस वाहन चेकिग के नाम पर चलान काटने में व्यस्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बालम गढि़या के मुखिया अनिल अनल ने किया। मौके पर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शीर्ष नेताओ ने जिला पदाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
मौके पर युवा अध्यक्ष प्रिस गौतम ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले ही जनता तबाह है। साथ ही शहर के बीचों-बीच अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिग के नाम पर पुलिस चलान काटती है। वहीं, महिला नेत्री नूतन सिंह ने कहा कि पुलिस को जनता की सुरक्षा व्यवस्था और शहर में शांति कायम करने के लिए नियुक्त किया गया है। पुलिस जनता को परेशान कर रही है। विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश और जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि हमलोग वाहन चेकिग के विरोध में नहीं है, वाहन चेकिग हो लेकिन जिला मुख्यालय के सीमा पर हो इससे स्थानीय लोगो को दैनिक जीवन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान नगर अध्यक्ष सामंत यादव, युवा रंजन, युवा उपाध्यक्ष रामचंद्र यदुवंशी, दिलीप सम्राट, शैलेंद्र कुमार, रामप्रवेश यादव, राजू कुमार मन्नु, सतीश कुमार, दीपक रस्तोगी, उमेश कोईराला, प्रवीण पप्पू, आशीष यादव, प्रेम सागर खुशखुश, अजय सिंह यादव, मिथुन किग, रोशन आर्या, सोनु स्टार, सिंकु यादव, पिन्टू यादव, मु. रोशन, मु. सलाम, मु. गुलजार, बीबी हुसना खातून, संजीत, सोनू, अजय, सुशील, उदीश यादव, अभिनाश, अमन, पप्पू, दानीश, मिथिलेश, लल्टू, अजीत, अमित, सुशान्त य्दुवंशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।