Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:अपहृत बालक बरामद, अपहरणकर्ता सहित तीन गिरफ्तार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 27, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:अपहृत बालक बरामद, अपहरणकर्ता सहित तीन गिरफ्तार।

मधेपुरा। अपहरण मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता सहित बच्चे को बनमनखी से सही सलामत बरामद कर लिया है।

बताया गया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कुमारखंड व मुरलीगंज पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर चार अपहरकर्ता, वाहन सहित बच्चे को शुक्रवार की रात बरामद कर लिया। बालक के पिता एक सरकारी शिक्षक हैं। रुपये की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था। जानकारी के अनुसार, कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी सुधीर मंडल के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का अपहरण उस समय कर लिया गया जब व पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही शिव मंदिर के समीप कुछ अज्ञात लोगों के अपहरण कर लिया। कुछ महिलाओं ने बच्चे को जबरदस्ती स्कॉर्पियो पर बैठाते देख लिया था। इसके बाद लोगों को अपहरण होने की आशंका हुई। स्वजनों ने देर रात पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सियावर मंडल अन्य पुलिस पदाधिकारी सुधीर मंडल के घर धलियाही टोला के तुलसीनगर मोहल्ला पहुंचकर जानकारी ली। उसके बाद कार्रवाई शुरू कर दिया। बताया गया कि अपहरकर्ता टिकुलिया गांव के वार्ड 14 निवासी बैधनाथ यादव का पुत्र मुकेश कुमार है। जो टिकुलिया चौक पर एक मोबाईल का दुकान चलाता है। इसके साथ वार्ड 14 के ही नित्यानंद मेहता का पुत्र मनीष कुमार, केवटगामा वार्ड 10 निवासी दुख्या दास का पुत्र सिकंदर दास के अलावा अंतर जिला गिरोह के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैना निवासी गुलाबचंद्र यादव का पुत्र निर्भय कुमार शामिल है। र्निभय और मुकेश जीजा साला के रिश्ता में है।