मधेपुरा। बिना हेलमेट पहने व बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर चालान काटा जाएगा। परिवहन विभाग ने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को लेकर अभियान चलाने को कहा है। वहीं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने, गलत दिशा में वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के साथ-साथ बिना परमिट के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा।