Kosi Live-कोशी लाइव Karan Johar viral video: मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे करण जौहर, एक्शन की तैयारी में एनसीबी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 21, 2020

Karan Johar viral video: मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे करण जौहर, एक्शन की तैयारी में एनसीबी



बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ने वाली है। जी हां आपको बता दें कि उनके घर पर हुई पार्टी का एक वीडियो सामने आया था जिसमे ये दावा किया जा रहा है कि उनके घर की पार्टी में सेलेब्स ने ड्रग का इस्तेमाल किया है। डायरेक्टर करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिसमे इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर काफी समय से चर्चित इस वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसमे शामिल जितने भी सेलेब्स है वो ड्रग्स के नशे में चूर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन के सामने आने के बाद मुंबई पहुंची एनसीबी की टीम तेजी से कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस मामले में अभी तक एनसीबी कई ड्रग पैडलर्स को धर चुकी है। वहीं रिया चक्रवर्ती ने भी इस मामले को लेकर कई लोगों के नाम का खुलासा किया था। अब खबरें सामने आ रही है कि इस कड़ी में अगल नंबर करण जौहर का हो सकता है। रिपब्लिक न्यूज मीडिया नेटवर्क की एक खबर के अनुसार, पता लगा है कि एनसीबी जल्दी ही करण जौहर के वायरल हुए कथित ड्रग्स पार्टी के वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाने वाली है। इस वीडियो की जांच में एनसीबी ये पता करने की कोशिश करेगी जो दावे किए गए है उसमे कितनी सच्चाई है। अगर दावे सही साबित हुए तो करण जौहर सहित इस पार्टी में शामिल सभी बॉलीवुड सेलेब्स एनसीबी के शिकंजे में आ जाएग और इस पर बड़ा एक्शन लिया जाएगा। बाकी आगे देखते हैं क्या होता है। पको बता दें कि इस पार्टी में कई बड़े लोग शामिल थे। जिसमे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, जैसे बॉलीवुड कलाकार थे।