ट्विटर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ट्रेंड हो रही है। इसके पीछे का पूरा मामला हम आपको बताते है। दरअसल, गुरुवार देर रात विराट कोहली की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब ने 97 रनों से हराया। इस हार का ठीकरा कुछ लोगों ने विराट कोहली पर फोड़ा। उनकी फॉर्म और कप्तानी पर सवाल उठाए। विराट कोहली पर सवाल उठाने वालों में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी शामिल थे। आपको बता दें कि सुनील गावस्कर आईपीएल की कमेंट्री कर रहे है। खराब प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर तीखा हमला बोला।
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अनुष्का शर्मा का नाम लेते हुए विराट कोहली पर निशाना साधा। हिंदी में कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने विराट के खराब प्रदर्शन को लेकर कहा- 'इन्होंने लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है।'
This is what #SunilGavaskar sir trying to tell in commentary box yesterday. People didn't have a single clue abt matter and started critisizing others