बिहार में 1632 नये संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,75,898 हो गयी। राजधानी पटना में सर्वाधिक 295 संक्रमितों की पहचान की गई। पूर्णिया में 134 संक्रमित मिले।
वहीं, अररिया में 57, अरवल में 10, औरंगाबाद में 15, बाँका में 30, बेगूसराय में 14, भागलपुर में 27, भोजपुर में 16, बक्सर में 14, दरभंगा में 24, पूर्वी चंपारण में 36, गया में 24, गोपालगंज में 48, जमूई में 19, जहानाबाद में 7, कैमूर में 4, कटिहार में 39, खगड़िया में 6, किशनगंज में 18, लखीसराय में 5, मधेपुरा में 28, मधुबनी में 52, मुंगेर में 13, मुजफ्फरपुर में 65, नालंदा में 85, नवादा में 13, पूर्णिया में 55, रोहतास में 36, सहरसा में 43, समस्तीपुर में 15, सारण में 29, शेखपुरा में 21, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 9, सीवान में 16, सुपौल में 48, वैशाली में 13 और पश्चिमी चंपारण में 45 नए संक्रमितों की पहचान की गई।