Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:सिपाही पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म करने का आरोप , थाने में मामला दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 10, 2020

BIHAR NEWS:सिपाही पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म करने का आरोप , थाने में मामला दर्ज

नालंदा
बिहार के नालंदा जिले में पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस महकमे की महिला सिपाही ने ही अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी तैनाती में जिले में थी। आरोपी सिपाही भी उसी के साथ काम करता था। दोनों की आपस में जान पहचान हो गई। आरोप है कि बीते साल दिसंबर महीने में आरोपी सिपाही ने महिला सिपाही को अपने कमरे में बुलाया और जबरन दुष्कर्म कर दिया। रेप के बाद पीड़िता ने एसपी से शिकायत करने की बात कही तो वह शादी का झांसा देने लगा।

पीड़िता ने कहा लोकलाज के कारण वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद वह लगातार उसका शोषण करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने जिले से तबादला करा लिया। अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाध्यक्ष सीमा कुमारी की ओर से की जा रही है।