खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर शनिवार को एक बस व ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक जख्मी हो गए। घटना एनएच 31 के विद्या रत्न पेट्रोल पंप के समीप घटी। यात्रियों से भरी बस खगड़िया की ओर से कटिहार जा रही थी। जबकि बांस लदा ट्रक नवगछिया की ओर से खगड़िया की ओर आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास दोनों में टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक जख्मी है। ट्रक चालक पिटू कुमार दानापुर के रहने वाले हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।