सहरसा। बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया चंदौर के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक को अनियंत्रित डाक पार्सल ट्रक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इसमें डाक पार्सल ट्रक के आगे की हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि डाक पार्सल ट्रक में चालक अकेले था, जो ट्रक को अनियंत्रित होते देख छलांग लगाकर कूद गया। जानकारी के अनुसार, डाक पार्सल ट्रक सहरसा से सोनवर्षा की ओर जा रहा था।
Friday, September 18, 2020
सहरसा:सड़क किनारे खड़ी ट्रक को अनियंत्रित डाक पार्सल ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002