Kosi Live-कोशी लाइव जरूरी खबरें/जल्द करवाएं ये काम, आपके पास बचे हैं सिर्फ इतने दिन, वरना लगेगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

जरूरी खबरें/जल्द करवाएं ये काम, आपके पास बचे हैं सिर्फ इतने दिन, वरना लगेगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे




नई दिल्ली

देश में राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की समय सीमा के लिए अब आपके पास मात्र 12 दिन बचे हैं। बचे हुए इन 12 दिनों में ही राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना होगा, वरना आने वाले दिनों में राशनकार्डधारक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित भी हो सकते हैं।

राशन कार्ड अगर आधार से लिंक नहीं होता है तो आपका नाम राशन कार्ड से कट जाएगा। इसलिए 30 सितंबर 2020 तक हर हालत में अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करा दें। केंद्र सरकार ने इसको लेकर सभी राज्य सरकारों को अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राशन कार्ड की सहायता से लोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न बाजार मूल्य से बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं।

आइए जानते हैं कि इस योजना से किन-किन लोगों को फायदा पहुंचता है और राशन कार्ड आप कैसे बना सकते हैं? />
इसके लिए आपको पीडीएस दुकान (PDS Shop) पर भी जा कर राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकिशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है। इसके लिए पीडीएस सेंटर पर राशन कार्ड की कॉपी और परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड की कॉपी जमा करें। राशन कार्ड में परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करें। बॉयोमेट्रिक मशीन पर उंगली रखने पर पूरा डाटा आ जाएगा। अधिकारी आपका पूरा डिटेल्स और आधार नंबर मैच करेंगे। आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर राशन कार्ड से आधार लिंक का मैसेज आने पर आपका लिंकिंग सफलतापूर्वक स्वीकार का मैसेज आएगा।

गौरतलब है कि पिछले छह महीने से मोदी सरकार की अगर किसी योजना की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है मुफ्त खाद्यान्न योजना की। कोरोना काल में 81 करोड़ से ज्यादा राशन कार्डधारकों को भारत सरकार ने इस योजना की मदद से राशन पहुंचाई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान कोई भी आदमी भूखा न सोए इसके लिए मोदी सरकार ने मार्च महीने से ही राशन कार्डधारकों को 5 किलो अनाज (गेहूं, चावल और दाल) मुफ्त दे रही है। सरकार की यह स्कीम नवंबर तक जारी रहेगी।