Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/बिहार चुनाव के दौरान खूनी खेल की तैयारी, पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

BIHAR NEWS/बिहार चुनाव के दौरान खूनी खेल की तैयारी, पुलिस ने पकड़ा हथियारों का जखीरा




पटना

बिहार में चुनावी गतिविधियांशुरू होने के साथ ही हथियार तस्करों की सरगर्मी भी बढ़ गई है, लेकिन हथियारों तस्करों की एक बड़ी चाल को एसटीएफ और पटना पुलिस ने नाकामयाब कर दिया है। हथियारों के जखीरे के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

राजधानी में जक्कनपुर पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियार से लैस तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अपराधी हथियार की तस्करी में संलिप्त थे। पूरी कार्रवाई मीठापुर बस स्टैंड पर की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों तस्करों से पूछताछ में जुटी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर राजू यादव, महेंद्र सिंह और अजीत कुमार को गिरफ्त में लिया गया। इनके पास से आठ पिस्टल (7.65 बोर) और 16 मैगजीन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार राजू यादव जिसे गिरफ्तार किया गया है, वो मुंगेर का रहनेवाला है। जो कारीगर भी है। जबकि उसके साथ गिरफ्तार दो अन्य लोग तस्कर है। पुलिस इन गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। और इन हथियारों का इलेक्शन कनेक्शन ढूंढ़ रही है।

एसएसबी ने बिहार में वांछित नक्सली पकड़ा

उधर, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक वांछित नक्सली को पकड़ा है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को यह जानकारी दी। नक्सली केदार राउत की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम को उसे हरनाथा क्षेत्र से पकड़ा गया। एसएसबी और बिहार पुलिस की 32वीं बटालियन ने अभियान चलाया था। एसएसबी ने कहा कि राउत उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी का सदस्य है। एसएसबी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद माओवादी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। लगभग 99,000 कर्मियों वाला एसएसबी, 2001 से 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा और 2004 से 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की रखवाली कर रहा है। यह बल नक्सली राज्यों में आंतरिक सुरक्षा के लिए भी तैनात है।