सुपौल। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस ने वाहन चेकिग की अभियान तेज कर दी गई है। इसी दौरान प्रखंड के राजेश्वरी ओपी अंतर्गत कैंजारा पुल पर वाहन चेकिग के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार किया।
ओपी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि सोमवार की देर संध्या कैंजारा पुल पर वाहन चेकिग के दौरान जदिया थाना के फुलकाहा वार्ड नंबर 18 निवासी सिवेन ॠषिदेव मोटरसाइकिल के डिक्की में छिपाकर ले जा रहे एक लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज करते हुए सिवेन ॠषिदेव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।