सहरसा। पतरघट बाजार के रहीम टोला बस्ती में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में पतरघट पुलिस ने घटनास्थल से नौ लोगों को गिरफ्तार करते नौ बाइक जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, मो.उस्मान एवं मो. एजाज के बीच भाड़े के मकान को खाली कराने के कारण विवाद में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। उसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे मो.जफीर भी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच जुटे बाहरी बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए दहशत फैलाया गया था। एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में पतरघट एवं सौरबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों को गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की घटना में घटनास्थल से बेलदौर खगड़िया थाना क्षेत्र के कुम्हरैली निवासी मो. सद्दाम, मो. मनसूद, मो. बेचन, मो. राजा, योगेन्द्र पौदार, सोनवर्षा (काशनगर) ओपी क्षेत्र के पालरही निवासी मो. बरकत, बसनही थाना क्षेत्र के गोदरमा निवासी बादशाह कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा एवं सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अरसी निवासी प्रभाष राणा उर्फ ब्रजेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना स्थल से नौ बाइक जब्त किया गया है। साथ ही गिरफ्तार लोगों के आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।