Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/पिकअप पर लदी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 30, 2020

खगड़िया/पिकअप पर लदी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

खगड़िया। उत्पाद विभाग ने लाखों रुपए मूल्य का 94 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उत्पाद इंस्पेक्टर समीर कुमार, दारोगा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों को सक्रिय किया गया। टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान एनएच 31 परमानंदपुर के समीप से महिद्रा बोलेरो पिकअप पर नमक की बोरियों के साथ छुपाकर ले जा रहे 94 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। पचास बोरी नमक को भी जब्त किया गया है। चालक राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह पूर्णिया के सरसौनी बिजुलिया का रहने वाला है। पूछताछ में चालक ने बताया कि बंगाल के दालकोला से शराब लेकर वह बेगूसराय जा रहा था। चालक का मोबाइल जब्त किया गया है। उसका सीडीआर निकाला जा रहा है। मोबाइल सीडीआर के सहारे इस अवैध धंधे में लिप्त तस्करों को कानूनी घेरे में लेने को लेकर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस मामले में एक केस किया गया है। गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।