Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सात नवंबर को होगा मतदान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 26, 2020

मधेपुरा/जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सात नवंबर को होगा मतदान

मधेपुरा। विधानसभा चुनाव का शुक्रवार को औपचारिक एलान होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने समाहणालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 12 लाख 67 हजार 693 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 69 हजार 812 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 17 हजार 843 है। इसके अलावा अन्य 38 वोटर हैं। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा को लेकर निर्वाची पदाधिकारी के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें आलमनगर विधानसभा क्षेत्र का निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर उदाकिशुनगंज को बनाया गय है। वहीं बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्चाची पदाधिकारी जिम्मेदारी एसडीओ उदाकिशुनगंज को दी गई है। मधेपुरा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर मधेपुरा को नियुक्त किया गया है। वहीं सिंहेश्वर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ मधेपुरा को दी गई है।


महत्वपूर्ण तिथि जारी अधिसूचना जारी किए जाने की तिथि :13 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर नामांकन पत्र की संवीक्षा : 21 अक्टूबर अभ्यर्थी वापसी की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर मतदान की तिथि : 07 नवंबर मतगणना की तिथि : 10 नवंबर