मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र की दुलार पिपराही पंचायत के वार्ड संख्या 11 में ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुलार पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी रामेश्वर मंडल के 25 वर्षिय पुत्र कुंदन कुमार सुबह चार बजे ही मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी बीच वज्रपात होने से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Saturday, September 26, 2020
मधेपुरा/वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002