सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत अंतर्गत बलहमपुर गांव के दर्जनों लाभुकों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को डीलर के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीओ को दिए अपने आवेदन में डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
आवेदन में लाभुकों ने आरोप लगाया है कि जनवितरण प्रणाली के विक्रेता के द्वारा लाभुकों को दिए जाने जाने वाले राशन में कटौती की जाती है। कोरोना काल में सरकार के द्वारा पांच किलो चावल देने की बात कही गई थी, लेकिन तीन किलो चावल ही दिया गया। आरोप था कि सभी लाभुकों को समय पर अनाज नहीं दिया जाता है। वजन भी कम रहा है। प्रदर्शनकारियों में विजय कुमार,नीरज कुमार, बिमला देवी, उमेश मेहता, लीला देवी, चनिया देवी, आभा देवी, रामप्रवेश मेहता, राजो यादव, बिलास कुमार, बम कुमार, कुलदीप यादव सहित अन्य शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।