Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/भाजयुमो ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

सहरसा/भाजयुमो ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी

*भाजयुमो ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी*

रितेश : हन्नी/सहरसा 

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के द्वारा नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह के अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंस सिंह ने कहा कि
जहाँ एक तरफ शिवसेना सेना की सम्मान की बात करते है वहीं पूर्व नौसेना अधिकारी को मुंबई में कल शिवसेना के 6 गुंडों ने उन्हें पीटा आरोपियों को पुलिस स्टेशन से जमानत भी दे दी गई। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं महाराष्ट्र सरकार किस प्रकार कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं और उद्धव ठाकरे सरकार नहीं बल्कि तानाशाह चला रहे हैं। महाराष्ट्र में ना तो संत सुरक्षित हैं, ना पत्रकार सुरक्षित हैं, ना बुजुर्ग सुरक्षित है, ना महिला सुरक्षित है, सिर्फ ये बड़ी बड़ी बातें करते हैं। इसे शिव सैनिक कहना पाप होगा इससे भगवान शिव का भी अपमान होगा ये शिव सैनिक नहीं ये शव सेना है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बसंत और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पो0 गौतम कुमार ने कहा कि  महराष्ट्र में अब क़ानून व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं रहा है। सुशांत सिंह राजपूत जो बिहार के लाल थे उनके पक्ष में आवाज़ उठाने वाले चाहे कंगना राणावत हो या अन्य कोई कोई हो उनके साथ बेहरमी से पेश आती है  महाराष्ट्र सरकार इसीलिए हम महामहीम राष्ट्रपति से माँग करते हैं कि महराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, अमन सिंह, शक्ति गुप्ता, अमित आनंद, अभिमन्यु सिंह, सतीश यादव, मणि राजहंस, प्रवेश गुप्ता, रतन कुमार वर्मा, गोपाल कुमार, अनुज कुमार, सोनू सिंह, निहाल सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।