Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां/महाराष्ट्र के सीएम को टपकाने की धमकी देने वाला बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार, तफ्तीश के बाद साहिबगंज पुलिस ने भेजा जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

पूर्णियां/महाराष्ट्र के सीएम को टपकाने की धमकी देने वाला बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार, तफ्तीश के बाद साहिबगंज पुलिस ने भेजा जेल

Uddhav Thackeray threatening caseमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन पर धमकी देनेवाले कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सिद्धांत सिंह को साहिबगंज पुलिस ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया का मूल निवासी है जबकि साहिबगंज के बरहड़वा व बिहार के पूर्णिया में भी उसका आवास है। उसने तीन शादियां की हैं। तीनों जगह एक-एक पत्नी रहती हैं। बरहड़वा के पत्थर व्यवसायी व एक नेता से उसने ठगी की कोशिश की। एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर उसने 35 हजार रुपये भी ठग लिए। यह जानकारी शनिवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने पत्रकारों को दी।

एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को जान मारने की धमकी दी गई थी

एसपी ने बताया कि पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन पर धमकी दी गई थी।

पूर्णिया। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को दिल्ली क्राइम ब्रांच का आइजी बनकर धमकी देने वाले आरोपित को महाराष्ट्र पुलिस ने पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपित सिद्धनाथ सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है। उसने फोन कर धमकी दी थी।

मामले में महाराष्ट्र में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूर्णिया से साहिबगंज ले गई। पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि आरोपित फर्जी अधिकारी बनकर आर्थिक दोहन करने का काम करता था। मामले में साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति शातिर ठग है। वह बार-बार फर्जी आइडी बनाकर शहर बदलता रहता है। पूर्णिया से पहले वह साहिबगंज के बड़हरवा में रहता था। वह तीन शादियां कर चुका है। उत्तर प्रदेश के बलिया, पूर्णिया के केनगर और साहिबगंज में उसने एक-एक लड़की से शादी की है। फर्जी अधिकारी बनकर ठगी के साथ-साथ हनी ट्रैप कर भी वह लोगों से पैसे ऐंठता था। उसे ठगी के मामले में साहिबगंज पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। इसके बाद उसे रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जाएगा।

--------

महाराष्ट्र पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को फोन करने वाले व्यक्ति को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई और झारखंड पुलिस ने संपर्क किया था। वह फर्जी अधिकारी बनकर आर्थिक भयादोहन करने का काम करता है।

- विशाल शर्मा

एसपी, पूर्णिया