मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र के डुमरैल गांव में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक की मौके पर मौत हो गयी है। पांच अन्य घायल व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर गांव के दोनों टोले के बीच तनावपूर्ण माहौल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी है। मारपीट में एक व्यक्ति की मौत होने से परिजनों में मातम पसर गया। मृतक मो. सहीन (60) डुमरैल पश्चिमी मुस्लिम टोला का रहने वाला था। मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है।