केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिसों के जरिये एक बड़ी सुविधा दी है। सरकार ने पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Centre) की शुरू की है, जिसमे आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और राशन कार्ड भी बनवा सकते हैं.
इस सुविधा से आपकी भागदौड़ न के बराबर हो जाएगी और उपरोक्त चीजों के लिये आप पोस्ट ऑफिस में ही अप्लाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर में केंद्र और राज्य सरकार की आम जनों से जुड़ी कुल 73 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।
पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खुलने से लोगों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मिलेगी। कॉमन सर्विस सेंटर में डीएल, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और खतौनी के लिए एक स्थायी शुल्क रहेगा।
पोस्ट ऑफिस में कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए आप डीएल, पैन कार्ड, राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले लोगों को इन सबके लिए अलग-अलग भटकना पड़ता था। इसके अलावा राशन कार्ड बनाने के लिए भी काफी परेशानी होती थी। लेकिन, अब पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर से ये सब काम आसानी से होंगे।