सहरसा: जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के जिला कार्यालय सहरसा में जिला कार्यकारणी सदस्यों की बैठक हुई ।
बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र , सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष जिवेश कुमार सिंह,महिषी प्रखंड अध्यक्ष बिंचु यादव महिषी प्रखंड उपाध्यक्ष अमित यादव कहरा प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्रोपति देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता की बैठक हुवी ।
जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के बिहार
प्रदेश महासचिव सुमन सौरभ ने बताया की पार्टी के जिला अध्यक्षश्री अशोक कुमार ने पार्टी को मजबूती देने के लिये सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष के रुप में मो.आसिफ को तथा प्रदीप मेहता को जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है वही उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के द्वारा सहरसा के महिला को सशक्त बनाने के लिये महिला प्रकोष के जिला अध्यक्ष के रुप में रंजु देवी को मनोनित किया गया है ।महासचिव सुमन सौरभ ने बताया की जनतांत्रिक लोकहित पार्टी में उसी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है जिसे समाज की बेहतर भविष्य की चिंता साथ ही समाज के प्रती संघर्षरत हो।
उन्होनें कहा की सहरसा मेरा गृह जिला है ,यहां समाज हित में संघर्ष करने में कई साजिश का सामना करना पड़ेगा ।इसलिये मैं खुद भी पार्टी को ऐतिहासिक रुप से विस्तार करने के लिये गंभीर हूँ ,साथ ही योग्य और प्रतिभावान कार्यकर्ताओं के चयन हेतु विचार कर रहा हूँ ,तथा वैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा हूं,जिसे योग्यता के बावजूद भी सामाज के विकास हेतु मुख्य धारा से जुड़ने नही दिया जाता है ।
जनतांत्रिक लोकहित पार्टी अपने नाम को सामाज में उतारने के लिये प्रतिबद्ध है । सहरसा की जनता के मन में पार्टी के छवी को धुमिल करने की ओछी राजनीति ना हो इसलिये जानता से धैर्य तथा समर्थन का अपील करते हैं,ताकि समाज को एक श्रेष्ठ एवं बचनबद्ध प्रतिनिधि मिले।बैठक में सहरसा को उचित एवं योग्य जन प्रतिनिधि दिलाने पर भी विमर्श किया गया है।जल्द ही सहरसा के चारों विधानसभा के उमीदवार की घोषणा हो जाएगी ।