Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/र‍िया चक्रवर्ती ड्रग्‍स कनेक्‍शन: बयान में आया 25 बॉलीवुड A-Lister सेलिब्रिटी का नाम, NCB भेज सकती है समन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2020

बड़ी खबर/र‍िया चक्रवर्ती ड्रग्‍स कनेक्‍शन: बयान में आया 25 बॉलीवुड A-Lister सेलिब्रिटी का नाम, NCB भेज सकती है समन

मुंबई. एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्‍थी सुलझाते-सुलझाते NCB ने र‍िया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौव‍िक चक्रवर्ती के ड्रग कनेक्‍शन का भांडा फोड़ द‍िया. र‍िया और शौविक तो अब जेल में हैं लेकिन सामने आ रही र‍िपोर्ट के अनुसार आरोप‍ियों के बयानों के आधार पर अब नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) बॉलीवुड के 25 नामचीन सेलीब्रिटी को समन करने वाली है. जानकारी के अनुसार बॉलीवुड (Bollywood) में चलती ड्रग्‍स की इस दुनिया में अभी तक 25 ए-लिस्‍टर सेलीब्रिटी का नाम आ चुका है जिनमें बॉलीवुड के बड़े एक्‍टर्स, डायरेक्‍टर्स, कास्टिंग डायरेक्‍टर, प्रोडक्‍शन हाउसों के नाम शामिल हैं।
टाइम्‍स नाऊ की र‍िपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के कई बड़े नाम ड्रग्‍स को रखने, ड्रग्‍स लेने और उसे बेचने के इस पूरे रैकेट में शामिल हैं. इस र‍िपोर्ट के अनुसार इन 25 नामों में कई हाई-प्रोफाइल नाम भी शामिल हैं इसलिए एनसीबी इस पूरे मामले की जांच में काफी सावधानी बरत रही है. इस पूरे मामले में द‍िल्‍ली में आला अधिकारियों की एक मीटिंग भी हुई है, जो ये तय कर रही है क‍ि इस मामले में आगे कैसे बढ़ना है.



बता दें कि इससे पहले र‍िया, शौविक और बाकी आरोपियों की र‍िमांड कॉपी में एनसीबी ने ये बताया था क‍ि उन्‍हें इस ड्रग्‍स के मामले में बॉलीवुड और इससे इतर कई लोगों के होने की जानकारी मिली है. ऐसे में पूरी जांच और पूरी सबूत होने के बाद ही इन बड़े नामों को समन क‍िया जाएगा.