Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। नरसिंह ने जीती घुड़सवारी प्रतियोगिता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

मधेपुरा। नरसिंह ने जीती घुड़सवारी प्रतियोगिता

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा पंचायत के कठोतिया में विश्वकर्मा पूजा के समापन पर घोड़ा रेस का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव ने किया।

घोड़ा रेस को लेकर आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। 21 घुड़सवारों ने इस मुकाबला में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में मधेपुरा के नरसिंह ने नरेश यादव को हरा कर प्रतियोगिता जीत ली। शंकर शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। वहीं मिथुन यादव व बंभोला यादव ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने अंग वस्त्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर नप अध्यक्ष ने कहा कि मेला हमारे सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। इसे संजो कर रखना चाहिए। उन्होंने मेला आयोजित करने वाले कमेटी को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। बताते चलें कि घोड़ा रेस प्रतियोगिता में मधेपुरा, खगड़िया, अररिया, सुपौल,सहरसा आदि जिलों के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया था। इस अवसर पर समाजसेवी विश्वजीत कुमार पिटू मुखिया, राहुल यादव, आशीष यादव, रामप्रसाद मुरमुर, पुष्पा यादव, संतोष पाल, रामेश्वर यादव, लिम चंद्र मुरमू, रवि यादव, कैलाश शर्मा, सुनील मुरमू, रामचंद्र यादव, लल्लन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।