बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग में मंगलवार की दोपहर बाद पूर्व सैन्य अधिकारी की सड़क किनारे खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए से भरा थैला लेकर भाग रहे झपट्टामार गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने जमकर झपट्टामार की धुनाई की। इसके बाद सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने झपट्टामार को गिरफ्तार कर उसकी प्राथमिक उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करवाते थाना लाया गया। वहीं पीड़ित पूर्व सैन्य अधिकारी का पैसा से भरा थैला सुरक्षित मिल गया।
घटना को लेकर पीड़ित प्रखंड क्षेत्र की रायपुरा पंचायत के रायपुरा गांव निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश भगत ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बख्तियारपुर थाना स्थित एसबीआई बैंक से एक लाख रुपए राशि की निकासी किया। राशि सहित अन्य कागजात एक थैला में कर अपनी बाइक की डिक्की में रख कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रानीबाग जामा मस्जिद पहुंचने पर सड़क किनारे बाइक को खड़ी कर दवाई खरीदने लगे। इसी क्रम में एक युवक बाइक पर बैठा, जिस पर नजर पड़ी। इतने देर में ही बाइक की डिक्की खुलने की आवाज सुनाई दी। जब तक बाइक के पास आये तो युवक रुपए से भरा थैला लेकर भागने लगा। उसका हल्ला करते पीछा किया तो ग्रामीणों ने उसे काफी दूर जाकर पकड़ लिया।
युवक पकड़ाये जाने के दौरान थैला को सड़क पर फेंक दिया, जो थैला मुझे मिल गया और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले उसे सौंप दिया। इधर ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गये झपटमार पूछताछ क्रम में अपना नाम निहाल कुमार बताया। वहीं अपना घर कटिहार जिला के कोढ़ा बताया। हालांकि पुलिस को इस नाम तथा पता पर भरोसा नहीं है। चूंकि पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद ही सभी सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी। इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है।