Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/प्रेमी के साथ भाग रही थी साली तो जीजा ने देख लिया फिर उसके सामने लड़के और दोस्त को मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 2, 2020

Bihar News/प्रेमी के साथ भाग रही थी साली तो जीजा ने देख लिया फिर उसके सामने लड़के और दोस्त को मार डाला

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बीते रविवार को मिली दो युवकों की लाश की गुत्थी को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। साथ ही मामले में आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने लड़की पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बीते 21 अगस्त को राजीव अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। फिर 25 अगस्त को लड़की के परिजन लड़की को जबरदस्ती गांव लेकर आ गए।

पति ने पत्नी की हत्या कर जादूगर से किया सम्पर्क, उसने वापस जिंदा करने का बताया ये तरीका


दोबारा प्रेमी के साथ भाग रही थी लड़की

इसके बाद लड़की ने प्रेमी को फोन कर भागकर शादी करने की योजना बनाई।

इसी प्लान के तहत 26 अगस्त को राजीव अपने दोस्त के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा और उसे लेकर चुपके से भागने लगा। भागने के दौरान लड़की के जीजा ने राजीव, अपनी साली और लड़के के दोस्त को देख लिया। तब तक लड़की के घर से दो और लोग आ गए।


प्रेमी और उसके दोस्त का गला घोंटा

बहनोई ने लड़की के पिता को फोन कर दोनों के पकड़े जाने की जानकारी दी तो पिता ने प्रेमी और उसके दोस्त की हत्या करने की नसीहत दी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों युवकों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मौत की पुष्टि की लिए दोनों युवकों के शव को आधे घंट तक पानी में डुबोए रखा।


पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

मौत होने की बाद लड़की के परिजन वहां से फरार हो गए। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस मामले को सुलझा लिया। हत्याकांड में शामिल लड़की के पिता, चचेरे भाई, बहनोई और उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, रविवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल से बदबू आ रही है।


लोगों ने की थी बदबू की शिकायत

फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो युवकों की लाश पड़ी है। इसके बाद घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तब दोनों के शव की शिनाख्त राजीव सदा एवं भगवान सदा के रूप में की गई।