बिहरा थाना क्षेत्र नंदलाली गांव निवासी एक युवक की ठनका गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। उदगार राम का पुत्र 19 वर्षीय दारा कुमार राम मंगलवार की रात शाहपुर से भोज खाकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अगवानपुर समीप ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। हाल के दिनों में ठनका गिरने और उससे मौत की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।