उदाकिशुनगंज चौसा मुख्य सड़क मार्ग पर तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने सडक पर खडे एक ट्रैक्टर से टकरा गया। यह घटना चंद्रकांता कॉलेज के पास एसएच 58 पर हुई है जहाँ एक सडक पर पूर्व से खङी ट्रेक्टर में पीछे से टकरा गया। ठोकर काफी जोरदार था। टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर काफी दूर सङक के नीचे खेत में चली गई। गाड़ी ठोकर लगने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में एक लक्ष्मीपुर पंचायत निवासी स्व दयानंद प्र यादव का पुत्र मुनील कुमार और दुसरा उदाकिशुनगंज के जमुनिया वार्ड 5 निवासी सुभाष ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर बताया गया। वहीं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल को पीएचसी पहुंचाया जहां की मौके पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा उपचार किया। डॉ ने बताया कि मुनील कुमार का गंभीर हालत देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि एक कार में ड्राइवर समेत तीन आदमी थे। वही कार ड्राइव कर रहे उदाकिशुनगंज निवासी मणिकांत सिंह का पुत्र गौरव सुरक्षित बताया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन ने घटना का जायजा लिया।