Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/साधु ने महिला की इज्जत लूटने का किया प्रयास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 1, 2020

BIHAR NEWS/साधु ने महिला की इज्जत लूटने का किया प्रयास

बिहारशरीफ। पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में सोमवार की रात एक ग्रामीण महिला को साधु ने इज्जत लूटने का प्रयास किया। जानकारी अनुसार, गाजीपुर महिला ने आरोप लगाया कि रात्रि में 2 बजे साधु शैतान दास घर महिला के घर में घुस कर जोर जबरदस्ती कर इज्जत लूटने का प्रयास किया। रात्रि में हल्ला करने पर महिला के ससुर और भैसुर ने इज्जत लूटने से बचाया तथा शैतान दास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज किया। वही दूसरे तरफ साधु शैतान दास ने गाजीपुर मुखिया सहित 3 अन्य के विरुद्ध उनके घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराई गई है। पीड़ित स्थानीय ग्रामीण साधू अरुण दास ने बताया कि हमारे चेले शैतान दास पर पड़ोसी महिला ने झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दायर किया है। पड़ोसी महिला से पूर्व में जमीनी विवाद चल रहा है लेकिन पड़ोसी द्वारा झूठा मुकदमा चेला पर लगाकर साथ में जमीन हड़पने के उद्देश्य से गाजीपुर के मुखिया सुनील सिंह अपने तीन चेलों के साथ घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट किया। जिसके खिलाफ ओपी पावापुरी में मुकदमा दर्ज किया गया। पावापुरी ओपी थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने बताया कि महिला ने साधु पर इज्जत लूटने का आरोप लगाकर आवेदन दिया है। पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरे तरफ आरोपी साधु के स्थानीय गुरु अरुण दास के साथ हुए मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।