अररिया। जोगबनी के तेलियारी एसएसबी जवानों ने शनिवार की सुबह दो बाइक पर तीन सवार को हथियार और नशीली दवा के साथ कैंप गेट के सामने से गिरफ्तार किया। युवक जोगबनी निवासी कुंदन यादव, राहुल मंडल एवं गंगा मंडल है। इस मामले में जवानों ने दो बाइक भी जब्त किया।कागजी कार्रवाई करते हुए जोगबनी थाना को सौंप दिया गया। इस संबंध में जोगबनी एसएसबी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जोगबनी के तेलियारी बीओपी के जवानों को सूचना मिली थी कि दो बाइक से नशीली दवा जा रही हैं तथा उन सबों के पास हथियार भी है। सूचना के आधार पर तेलियारी बीओपी के प्रभारी एएसआई सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में जवानों द्वारा नाका लगाया गया। थोड़ी देर में फारबिसगंज की ओर से सैनिक रोड होते हुए दो बाइक पर तीन सवार आ रहा था। जवानों ने रोक कर जब जांच की तो उसके पास से 160 बोतल नशीली कफ सीरप तथा कमर में एक देशी पिस्टल तथा चार राउंड गोली बरामद हुआ। जवानों ने बाइक सहित तीनों युवक को हिरासत में लेकर कैंप ले आई तथा कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर जोगबनी थाना को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर जब इनके बाइक की जांच की तो उसमें पीछे रखे बोरे में नशीली कफ सीरप तथा कमर से लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कुंदन यादव आपराधिक प्रवृत्ति का नशीली दवा कारोबारी है इससे पूर्व भी इस मामले में वह जेल जा चुका है।
Sunday, September 27, 2020
बड़ी खबर/BIHAR:हथियार व नशीली दवा के साथ तीन युवक गिरफ्तार।
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002