सहरसा। नवहट्टा पूर्वी पंचायत के रामनगर टोले के ग्रामीण सड़क पर गुप्त सूचना के बाद छापामारी कर पुलिस ट्रैक्टर सहित 11 पेटी गांजा बरामद किया।
थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर पर मकई के बोरे के साथ तस्करी के लिए गांजा ले जाया जा रहा है। तत्काल सअनि मो मुमताज ने छापामारी कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि चालक फरार होने में कामयाब रहा। जब ट्रैक्टर की जांच की गई तो इस पर लदा ग्यारह क्विटल से अधिक बरामद गाजा भी बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लगभग ढाई लाख बताई जा रही है। पकड़े गए ट्रैक्टर पर नंबर नहीं है। ट्रैक्टर मालिक की तलाश की जा रही है।